स्वधार गृह योजना आवेदन 2023 | Swadhar Greh Yojana Application Form

स्वधार गृह योजना आवेदन 2023 | Swadhar Greh Yojana Application Form | Swadhar Greh Scheme in Hindi | Swadhar Greh Yojana Kya Hai | ऑनलाइन फॉर्म कहां मिलेगा

हमारे भारत देश में और पूरे संसार में महिलाओं पर अत्याचार होते रहते हैं। ऐसे में भारत में भी महिलाओं के अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जैसे पति के द्वारा पत्नी को पीटा जाना और घर से निकाल देना, वैवाहिक जीवन कलेश के कारण कोर्ट केस के चक्कर में पीड़ित महिलाऐं, घरेलू हिंसा, समाज से निकाली गई महिलाऐं ऐसे और भी बहुत सारे मामले हैं जो कि हम इस आर्टिकल में कवर करेगें। तो ऐसे में भारत सरकार की तरफ से पीड़ित महिलाओं के विशेष प्रकार की सरकारी योजना चलाई गई हैं इनमें से एक योजना हैं स्वधार गृह योजना (Swadhar Grah Yojana) इस स्कीम के तहत ऐसी महिलाओं को सहारा दिया जाता हैं और सहारे के साथ इन्हें काम भी दिया जाता हैं जिससे वह अपने दम पर अपना खर्चा चला चला पाती हैं

तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेगें कि इस स्कीम का लाभ आपको कैसे मिलेगा और आपको इसके लिए क्या करना होगा तो लॉस्ट तक बने रहे।

Highlights of Swadhar Greh Yojana

योजना का नामस्वधार गृह योजना
लाभार्थीपीड़ित महिलाऐं
कब शुरू की गई1 जनवरी 2016
उद्देश्यबेसहारा महिलाओं को सहारा देना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाना
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women & Child Development)
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://wcd.nic.in
नोटिफिकेशनऑफिशियल अनाउन्स व आवेदन फार्म
स्वधार गृह योजना आवेदन 2022 | Swadhar Greh Yojana Application Form

स्वधार गृह योजना क्या हैं

जैसा कि आपको पता हैं कि सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए कोई ना कोई सरकारी स्कीम चलाई गई हैं चाहे वो बूढ़े, बच्चें, बेरोजगार, विधवा महिला, विकलांगजन या फिर अन्य तो ऐसे में जो महिलाऐं पीड़ित हैं या जिन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया हैं तो ऐसी महिलाओं के लिए सरकार ने Swadhar Greh Yojana चलाई हैं। इस स्कीम की शुरूआत 1 जनवरी 2016 को की गई थी। इस स्कीम के तहत विपरीत परिस्थितियों में अपना जीवन यापन करने वाले महिलाओं को आश्रय देना हैं और इसके साथ-साथ उन महिलाओं को भोजन, कपड़े, परामर्श सेवाएं, ट्रेनिंग, स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाऐं और भी अन्य प्रकार की सेवाऐं प्रदान करना हैं ताकि ऐसी महिलाऐं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन सम्मान पूर्वक जी सके।

स्वधार गृह योजना का उद्देश्य

प्यारे दोस्तों हमें हमारे आस-पास ऐसे बहुत से केस मिल जायेगें जिसमें महिलाओं को मारा-पीटा जाता हों या फिर पति के द्वारा घर से निकाला गया हाें या फिर जिस महिला का कोई भी सहारा नहीं हों तो ऐसे में हम उन्हें अनदेखा कर देते हैं लेकिन अब सरकार द्वारा इनकी रक्षा करने के लिए स्कीम की शुरूआत कर दी हैं जिसका नाम हैं Swadhar Greh Scheme हैं। इस स्कीम का उद्देश्य इन महिलाओं की सहायता करना हैं जो घरेलू हिंसा से ग्रसित हैं या फिर पति के द्वारा छोड़ दी गई हैं और उनके आगे पीछे अब कोई भी नहीं हैं तो इन महिलाओं को आश्रय देकर इन्हें आत्मनिर्भर बनाकर एक सम्मान पूर्वक जिंदगी जीने की आजादी मिल सके।

क्योंकि जिस महिला पर परेशानी बीतती हैं वह सिर्फ वो महिला ही जानती हैं आदमी तो कैसे भी करके अपनी जिन्दगी जी लेता हैं चाहे उसके आगे पीछे कोई भी ना हो लेकिन महिला के लिए सौ डर होते हैं जो बेसहारा होती हैं तो आपके आस-पास भी अगर ऐसे केस आते हैं तो आप उन्हें अनदेखा ना करें उन महिलाओं की हो सके तो मदद करें और जीवन जीने में सहायता करें और इस स्कीम के बारे में भी बतायें ताकि जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिल सके और वो एक अच्छा जीवन जी सके।

अन्य उद्देश्य

  • समाज से निकाली गई महिलाओं महिलाओं और बेसहारा महिलाओं को आश्रय प्रदान करना हैं।
  • ऐसी महिलाओं को खाने के अन्न, पहनने के लिए कपड़े, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं देना।
  • जो महिलाओं दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में अपना जीवन जी रही हैं उन्हें मनोबल प्रदान करके सफल बनाना।
  • परिवार में और समाज में महिला को दोबरा से अच्छा जीवन जीने के लिए योग्य बनाना और उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करके उनका मार्गदर्शन करना।
  • महिलाओं के खो चुके आत्मविश्वास को दोबारा से लाना।
  • जरूरतमंद महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार प्रदान करना।

स्वधार गृह योजना में कौनसी महिलाऐं आयेंगी (कैटेगरी)

भगवान ना करें कि ऐसी मुसीबत किसी महिला पर आयें लेकिन तब भी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कुछ कदम उठाये जा रहे हैं जिसमें महिलाओं को सहायता प्रदान की जा रही हैं। स्कीम के लिए कुछ कैटेगरी बनाई गई जो कि इस प्रकार हैं:-

  • वे महिलाऐं जिन्हें परिवार या पति के द्वारा छोड़ दिया गया हैं और महिला को सामाजिक तौर पर व आर्थिक सहायता नहीं मिल रही हैं।
  • जो महिलाऐं प्राकृतिक आपदा के कारण अपने घर से बेघर हो गई हैं, और उन्हें किसी भी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं मिल हो।
  • जो महिलाऐं जेल से छूट कर आई हों और ऐसी महिलाओं को परिवार के द्वारा या समाज के द्वारा वापस स्वीकार नहीं किया गया हों।
  • घर के झगड़े, पारिवारिक तनाव या फिर अन्य किसी भी प्रकार के तनाव के कारण घर छोड़ दिया गया हों और उनके पास जीवन जीने के लिए जरूरी खर्चो के लिए कोई साधन नहीं हों।
  • वे महिलाऐं जिनका शोषण किया जा रहा हों।
  • ऐसी महिलाऐं जो अपने वैवाहिक जीवन में घर के कलेश झेल रही हो और घर छोड़ दिया गया हो और उनके पास सुरक्षा के अन्य उपाय ना हो।
  • ऐसी महिलाऐं जो वैश्यालयों से छुड़ाई गई हों या फिर वो वहां से बचकर भागकर आई हों।
  • वे महिलाऐं जिनका शारीरिक रूप से शोषण किया जा रहा हों।
  • ऐसी महिलाऐं जो एच.आई.वी. पीड़ित हो या फिर उन्हें एडस जैसी बीमारी हो गई हों और किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल रही हो।

स्वाधार गृह स्कीम के तहत पात्रता

प्यारे भाइयों और बहनों जैसा कि आपको पता हैं कि सरकार द्वारा सभी प्रकार की योजनाओं में कुछ शर्ते व नियम बनाये जाते हैं जिससे सही व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके तो इसमें भी आपको कुछ पात्रताओं को फोलो करना होगा।

  • कोई भी श्रेणी की महिला ज्यादा से ज्यादा 5 साल के लिए स्कीम के तहत रह सकती हैं।
  • 55 साल से अधिक आयु की महिला को 60 साल की आयु तक ही आश्रय दिया जायेगा इसके बाद इन्हें वृद्ध आश्रम में भेज दिया जायेगा।
  • स्वधार गृह में 18 वर्ष तक की आयु की लड़कियां और 12 साल तक के आयु के लड़कों को ही अपनी माताओं के साथ रहने की अनुमति दी जायेगी।
  • 12 साल से अधिक आयु के लड़कों को बाल संरक्षण सेवा के अंतर्गत चलाई गई बाल गृहों में भेजा जायेगा।
  • 25 साल से 35 साल साल की आयु की महिलाओं और उनके बच्चों को केवल 1 साल के लिए ही लाभ दिया जायेगा इसके बाद इन्हें केवल रहने की सुविधा दी जायेगी बाकी के अन्य खर्चो के लिए वह स्वयं के भरोसे ही रहेगी।

Benefits of Swadhar Greh Scheme/Yojana

  • बेसहारा महिलाओं को आश्रय प्रदान करना।
  • महिलाओं के लिए भोजन, कपड़े और चिकित्सा सुविधा प्रदान करना।
  • महिलाओं को काम सम्बन्धी प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
  • स्कीम के तहत जरूरी कानूनी सहायता प्रदान करना।
  • उज्जवला स्कीम के अन्तर्गत सहायता प्रदान करना।
  • महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना।

स्वधार गृह योजना आवेदन कैसे करें

इस स्कीम के तहत लाभ लेने के लिए कुछ संस्थाऐं बनाई गई हैं जिनमें आपको जाकर जानकारी लेनी हैं और वो आपकी मदद कर सकते हैं। इसका आपको कोई आवेदन नहीं भरना हैं संस्थाऐं या विभाग द्वारा आवेदन कर दिया जायेगा।

इन संस्थाओं से मिलेगी मदद

  • नगर पालिका एवं छावनी बोर्ड
  • पंचायती राजसंस्थान एवं सहकारी संस्थान
  • राज्य सरकार की ओर से स्थापित महिला नगर निगम
  • कानून के तहत रजिस्टर्ड स्वयंसेवी ट्रस्ट
  • केन्द्रीय व राज्य स्वायत्त निकाय
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
कन्‍या विवाह योजना मध्य प्रदेश
जनधन खाता कैसे खुलवाएं
महिला सामर्थ्‍य योजना
सहयोग एवं उपहार योजना

FAQ;s स्कीम से सम्बन्धित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर

1- स्वाधार ग्रह स्कीम कब शुरू हुई/Swadhar Greh Scheme Launch Date?
इस स्कीम को 1 जनवरी 2016 को शुरू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *