फ्री सिलाई मशीन योजना फॉर्म – PM Silai Machine Yojana – मोदी सरकार की सिलाई मशीन योजना – महिला आत्मनिर्भर योजना
महिलाओं के लिए बड़ी योजना
दोस्तों आज हम आपको महिलाओं की एक योजना के बारे में बतायेगें जिसका नाम हैं प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना (PM Silai Machine Yojana)। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई गई हैं। पूरी बात करेगें कि इसका लाभ आपको कैसे मिलेगा, आपको क्या करना होगा इसे लेने के लिए और आवेदन कैसे करना है।
चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि यह योजना क्या हैं।
पीएम सिलाई मशीन योजना क्या हैं
जैसा कि आपको पता हैं कि सरकार आये दिन आम लोगों के लिए सरकारी योजना चलाती रहती हैं। ऐसे में ही देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना को शुरू किया हैं। इस योजना से देश की महिलायें आत्म निर्भर बनकर अपने घर पर काम करके अपने व अपने परिवार का गुजारा चला सके। बहुत सी महिलायें घर से बाहर निकलकर काम यानि रोजगार नहीं कर सकती ऐसी महिलायें घर में रहकर ही सिलाई करके अपना खुद का रोजगार चला सकती हैं। धीरे-धीरे जब रोजगार बढ़ने लगे तो वो अपने बहुत सी महिलाओं को भी रोजगार दे सकती हैं। दरअसल सरकार का हमेशा से उद्देश्य रहता हैं कि सभी लोगों को खुद का रोजगार मिले और महिलाओं को भी खुद का रोजगार मिल सके। ऐसे में सरकार ने महिलाओं के खास स्कीम चलाई हैं प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना (PM Silai Machine Yojana)।
तो चलिए अब उद्देश्य के बारे में भी जान लेते हैं।
PM Silai Machine Yojana का उद्देश्य
इस योजना का सिर्फ यही उद्देश्य है महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें खुद का रोजगार उपलबध कराना। ऐसी महिलायें जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कुछ काम नहीं कर पा रही हैं और वह महिला काम भी करना चाहती हैं लेकिन लोक लाज के कारण वो घर से बाहर जाकर या फिर अन्य किसी कारण से वह बाहर जाकर काम नहीं कर पा रही हैं। तो अब उन महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अब सरकार आपको स्वरोजगार करने के लिए फ्री में सिलाई मशीन दे रही हैं। चाहे आप ग्रामीण हो या शहरी अब आप खुद रोजगार अपने घर पर ही कर सकती हैं।
अब इसके पात्रता के बारे में भी जान लेते हैं।
फ्री सिलाई मशीन के लिए पात्रता
अगर आपको भी फ्री में सिलाई मशीन चाहिए तो आपको सरकार की कुछ पात्रताओं का पालन करना होगा।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- लाभ लेने वाली महिला आर्थिक रूप से कमजोर होनी चाहिए।
- इस स्कीम का लाभ केवल गरीब महिलाओं को दिया जायेगा।
- आपके परिवार की आय 12,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसके साथ ही विधवा महिला व विकलांग महिला भी इस योजना के आवेदन कर सकती हैं। देश के सभी राज्यों में यह योजना चलाई जा रही हैं जिसमें हर राज्य को लगभग 50 हजार महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीने दी जायेगी।
PM Silai Machine Yojana के लिए दस्तावेज
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत होती हैं जो कि निम्न प्रकार हैं।
- लाभार्थी महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- पहचान पत्र
- बचत खाता यानि बैंक पास बुक
- आय प्रमाण पत्र
- आयु के लिए भी सम्बन्धित दसतावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह तो लाभ व पात्रता की बात अब यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि इसका आवेदन कैसे किया जायेगा।
प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें
फ्री सिलाई मशीन (PM Silai Machine Yojana) लेने के लिए आपको कुछ नियमाें को फोलो करना हैं इसके बाद आपको आपकी पात्रता के अनुसार फ्री में मशीन मिल सकती हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। अब आपके सामने एक फार्म आयेगा इसे आप डाउनलोड करके और इसका प्रिन्ट आउट निकलवाना हैं। अब इसे सावधानी पूर्वक भरकर इसमें सभी दस्तावेज संलग्न करके आपको इसे सम्बन्धित कार्यालाय में जमा करवाना हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल साइट या सम्बन्धित विभाग में ही सम्पर्क करें।
- गाय भैंस वालों को मिलेगा 60000 रूपये
- उज्ज्वला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- पार्षद बनने के लिए क्या-क्या नियम होते हैं
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना | View here |
प्रधानमंत्री महिला लोन योजना | View here |
नरेगा मेट कैसे बने | View here |
Official Site | https://www.india.gov.in/ |
I ALSO WANT TO APLLY BUT I CANT
Dehri
Address garm bhaliya post hirapur t sanwand d khargone
Silai machine Aadivasi hai
Rampur
Govt .chabrana.g.tonk.raj.t.malpura. g.chadrana.p.n.244
Jyoti kashyap
VIKASh Kumar