M Kisan Yojana – किसानों के लिए शुरू की नई योजना

M Kisan Yojana – किसानों के लिए शुरू की नई योजना एम किसान योजना एप्‍प डाउनलोड़ करेंM Kisan Portal

देश में बहुत से किसानों को M किसान योजना के बारे में पता नहीं होगा। लेकिन सरकार ने किसानों के लिए एक ऐसी योजना शुरू की हुई हैं जिसकी मदद किसानों को बहुत लाभ मिलता हैं। M किसान योजना का लाभ कैसे ले और इसके साथ कैसे जुड़े। हम आपको पूरा तरीका बतायेगें। M Kisan Yojana से जुड़ने के बाद आपको क्या-क्या करना होगा। किसानों को इस योजना के द्वारा अपनी फसल की पैदावार की जानकारी हो जाती हैं।

M Kisan Yojana क्या हैं

यह योजना केवल किसान भाईयों के लिए चलाई गई हैं। M Kisan Yojana एक तरह की एसएमएस योजना हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके पास खेती सम्बन्धित, फसलों को अच्छी तरह देखरेख कैसे करें, जिसमें किसानों को M Kisan Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होता हैं।

आज हर किसी के पास मोबाइल सुविधा हैं और मोबाइल में सभी लोग इंटरनेट भी डलवाकर रखते हैं अब चाहे वो किसान हो या कोई ओर। M किसान पोर्टल की शुरूआत 16 जुलाई 2013 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई थी। M किसान पोर्टल के द्वारा करोड़ो किसानों के पास मैसज भी भेजे जा चुके हैं।

किसान M किसान पोर्टल से अपना पंजीयन करके बहुत सी जानकारी व योजनाओं के लाभ अपने मोबाइल के जरिए घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। किसान M Kisan Yojan के द्वारा अपने स्टेट व जिले वाइज सेवा का लाभ उठा सकते हैं। M किसान योजना में किसान USSD, PULL SMS, IVRS, पशु सम्बन्धित एसएमएस, किसान सेवा, KCC केसीसी आदि में जुडकर लाभ उठा सकते हैं। आप M किसान पोर्टल के माध्यम से किसान डेयरी, मृदा स्वास्थ्य (Soil Health), किसान केसीसी (KCC) आदि की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकता हैं। इसके लिए किसान समय-समय अपने मोबाइल पर एसएमएस SMS व ऑनलाइन Online के जरिए सहायता प्राप्त कर सकता हैं।

M Kisan Yojana - किसानों के लिए शुरू की नई योजना
M-किसान योजना

M Kisan Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

M Kisan Yojana का लाभ पाने के लिए आपको M किसान पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होता हैं। M किसान पोर्टल् पर आप तीन तरह से रजिस्ट्रेशन/पंजीयन कर सकते हों।

किसान कॉल सेन्टर

किसान किसान कॉल सेंटर (केसीसी) पर फोन करके भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता हैं। किसान को टोल फ्री नम्बर 1800-180-1551 पर कॉल करना होता हैं। उसके बाद किसान कॉल सेन्टर वाले आपको फोन करते है और आपसे व्यक्तिगत जानकारी ली जाती हैं।

वेब पंजीकरण

अगर आप इंटरनेट चलाना जानते है तो आप खुद भी किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हों। अगर आप इंटरनेट चलाना नहीं जानते तो आप जन सेवा केन्द्र, सीएसएसी सेन्टर या ग्राम स्तरीय केन्द्रों के माध्यम से भी रजिस्टर हो सकते हों। स्वयं रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। अब यहां आपको अपना मोबाइल नम्बर डालकर पंजीकरण करना हैं।

एसएमएस पंजीकरण

किसान SMS के जरिऐ भी M किसान पोर्टल से जुड़ सकता हैं। एसएमएस भेजने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में टाइप करना हैं प्रारूप यह हैं “किसान GOV REG < नाम > , <राज्य का नाम>, <जिला का नाम>, <ब्लॉक का नाम >” (राज्य, जिला और ब्लॉक के नाम के केवल पहले 3 वर्णों की आवश्यकता होती है) यह पूरा मैसेज लिखने के बाद आपको 51969 या 7738299899 पर भेज देना हैं। इस तरीके किसान अपना M किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके किसान योजना का लाभ उठा सकता हैं। अधिक जानकारी के आप M किसान पोर्टल पर जायें।

M Kisan Yojana Download Mobile Application

इस योजना से जुड़ने के लिए आप M kisan portal पर जाकर इसकी एप्‍प भी डाउनलोड कर सकते हों। एप्‍प डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक साइट पर जाना होगा। अब आप M किसान पोर्टल पर आ जाओगें। यहां आपको चार ऑप्‍शन दिखाई देगें।

  • Agriculture
  • Horiculture
  • Animal Husbandry
  • Other Usefull Apps for Farmers
M Kisan Yojana

उदाहरण के लिए हम पहले वाले ऑप्‍शन यानि Agriculture पर क्लिक करते हैं तो यहां आपको बहुत से ऑप्‍शन आयेगें। इसमें आप अपनी सुविधानुसार एप्‍प डाउनलोड़ कर सकते हों। इसमें आपको बार कोड़ का भी ऑप्‍शन मिलता हैं। चाहे तो आप सीधे भी इस एप्‍प को डाउनलोड कर सकते हों। जैसे ही आप एग्रीकल्‍चर पर क्लिक करोगें तो आपको इसमें डाउनलोड का ऑप्‍शन आ जायेगा। इसी प्रकार बाकी के सभी ऑप्‍शन में भी आपको डाउनलोड का ऑप्‍शन मिल जायेगा।

M Kisan Yojana Official Portal – https://mkisan.gov.in/hindi/aboutkcc.aspx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *