BPL Ration Card List MP – मध्य प्रदेश बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट

BPL Ration Card List MP – मध्य प्रदेश बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट बीपीएल सूची मध्यप्रदेश

BPL Ration Card List MP: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल राशन कार्ड को तीन भागों में विभक्त किया गया हैं।

  • पीला राशन कार्ड Yellow Ration Card
  • नीला राशन कार्ड Blue Ration Card
  • बीपीएल राशन कार्ड BPL Ration Card

यह सभी राशन कार्ड मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उनकी आय के आधार पर बनाया जाता हैं। जैसा कि दोस्तो हम और आप सभी जानते है बीपीएल राशन कार्ड उन लोगों का बनता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करते हैं। सरकार गरीब लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर ही उन्हें गरीबी वाला कार्ड यानि बीपीएल राशन कार्ड प्रदान करती हैं। यह कार्ड गरीब आदमी की कैटेगरी के हिसाब से बनाया जाता है जैसे विधवा महिला का अलग, गरीब आदमी का अलग आदि।

हम आपको बतायेगें कि जिसका बीपीएल कार्ड बना हुआ हैं वो अपनी बीपीएल की लिस्ट कैसे देखें। BPL List MP में अपना नाम व अपने मिलने वालों का नाम देखना बिल्कुल आसान हैं। यह सूची आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से आसानी से देख सकते हो।

बीपीएल राशन कार्ड से होने वाले लाभ – BPL Ration Card List MP

MP BPL राशन कार्ड के बहुत से फायदे है। वैसे तो प्रत्येक राज्य में गरीब लोगों की जरूरत के हिसाब से राशन कार्ड बनाये जाते हैं। लेकिन अभी मध्यप्रदेश राशन कार्ड के लाभ के बारे में बता रहे हैं।

  • मध्यप्रदेश बीपीएल राशन कार्ड से आपको सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाता हैं।
  • इस कार्ड से आपको मेडिकल सुविधा जैसे दवाई में छूट भी दी जाती हैं।
  • बीपीएल कार्ड से आपको शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति भी दी जाती हैं।
  • मध्यप्रदेश में बहुत सी सरकारी योजनाओं में बीपीएल कार्ड से सहायता दी जाती हैं।
  • लड़की की शादी में भी बीपीएल राशन कार्ड से लाभ मिलता हैं।

मध्य प्रदेश बीपीएल राशन कार्ड कैसे बनवायें

दोस्तो बीपीएल राशन कार्ड बनवाने से पहले आपके पास कोई भी जैसे एपीएल राशन कार्ड APl Ration होना जरूरी है। अब आपको बीपीएल कार्ड बनवाना है तो आपको खाद्य सुरक्षा नागरिक आपूर्ति विभाग या सम्बन्धित विभाग में बीपीएल कार्ड का फार्म अप्लाई करना पड़ता हैं। फार्म भरने के बाद आपका सर्वे किया जाता हैं। फिर सर्वे की लिस्ट तैयार की जाती हैं।

अगर आप गरीब परिवार से हो या विधवा महिला हो या अन्य किसी कैटेगरी में हो तो आपका भी बीपीएल कार्ड बन जाता हैं। सम्बन्धित विभाग आपका सर्वे करती है उन्हें लगता है कि आप वास्तव में इस कार्ड के लायक हो तो वो आपको गरीबी रेखा से नीचे वाला कार्ड यानि बीपीएल राशन कार्ड BPL Ration Card बना देती हैं। सर्वे करने के बाद सूची को इंटरनेट पर या खाद्य विभाग की साइट पर डाला जाता हैं।

BPL Ration Card List MP में नाम कैसे देखें

BPL Ration Card List MP में अपना नाम या अपने मिलने वालों का नाम देखना बिल्कुल आसान हैं। बस आपको मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग की साइट पर जाना होगा। साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। अब आपके सामने राशन कार्ड की साइट खुल जायेगी। आपको यहां पर कुछ ऑप्शन दिखाई देगें।

  • सबसे पहले आपको अपना जिला सलेक्ट करना हैं।
  • उसके बाद आपको नगर परिषद, नगर निगम या जनपद पंचायत लेनी हैं। नगर परिषद शहरी क्षेत्र वालों के लिए हैं, नगर निगम बड़े शहरों के लिए हैं, जनपद पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं।
  • आप जिस भी क्षेत्र पर हो उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको जोन/ग्राम पंचायत क्लिक करके अपना क्षेत्र सलेक्ट करना हैं।
  • अब लास्ट में तीन ऑप्शन आयेगें। All BPL, Only Yellow Ration Card (AAY), Only Blu Ration Card (BPL) आपका जो भी हो उस पर क्लिक करों।
  • अब नीचे आपको अंग्रेजी अक्षर दिखाई देगें यह अंग्रेजी के अक्षरों को नीचे खाली वाले कॉलम में डालना हैं। जो भी अक्षर आये इसे कैप्चा कोड़ कहा जाता हैं।
  • लॉस्ट में Go गो पर क्लिक करना हैं।
BPL List MP
BPL List MP

मध्य प्रदेश बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट

बस अब आपके सामने आपकी राशन कार्ड की सूची आ जायेगी। इसमें आपको पूरी जानकारी मिल जायेगी। जैसे:-

  • परिवार की आई डी नम्बर
  • मुखिया का नाम
  • परिवार के सदस्यों की संख्या
  • पता
  • सर्वे नम्बर
  • सर्वे करने का वर्ष
  • परिवार के सभी सदस्यों का नाम
BPL List MP
BPL List बीपीएल सूची

तो प्यारे दोस्तो इस तरीके से आप मध्यप्रदेश बीपीएल राशन कार्ड की सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हों। अगर आपको कुछ समझ नहीं आये तो आप हमें नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट भी कर सकते हों। ज्‍यादा जानकारी के लिए आपको खाद्य आपूर्ति विभाग मध्‍यप्रदेश की साइट पर जाना होगा। वहां आपको पूरी तरह से जानकारी मिल जायेगी। हमने आपको बीपीएल सूची में नाम कैसे देखते हैं यह बताया हैं।

बीपीएल राशन कार्ड मध्‍य प्रदेश से जुड़े कुछ प्रश्‍न (FAQs)

प्रश्‍न 1 – राशन कार्ड में अपना नाम कैसे दखें MP?
मध्‍य प्रदेश की राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको samagra.gov.in पर जाना होगा। यहां आप अपने जिलेवार और ग्राम पंचायत या पंचायत समिति में बीपीएल लिस्‍ट ऑनलाइन चैक कर सकते हैं।

प्रश्‍न 2 – बीपीएल कार्ड पर क्‍या सुविधा हैं?
जो लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उन लोगों को सरकार द्वारा 35 किलोग्राम गेहॅू/चावल उपलब्‍ध करवाया जाता हैं। जो कि 2 रूपये व 3 रूपये की दर से दिये जा सकते हैं। इसी के साथ ही उपभोक्‍ता को चीनी, नमक, कैरोसिन/मिटटी का तेल भी मिलता हैं। इसके अलावा BPL Card वालों को बैंक से कम ब्‍याज की दर पर लोन की सुविधा भी जाती हैं।

प्रश्‍न 3 – मध्‍य प्रदेश में नया राशन कार्ड कब बनेगा?
जो लोग गरीबी रेखा में अपना जीवन यापन कर रहें है तो ऐसे लोगों का बीपीएल कार्ड बन सकता हैं। बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आपको एमपी बीपीएल की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको ऑनलाइन करने का लिंक मिल जायेगा। यहां आप अपना खाता बनाकर बीपीएल राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्‍लाई कर सकते हों या फिर आप अपने नजदीकी CSC सेन्‍टर पर जाकर भी राशन कार्ड का आवेदन करवा सकते हों।

प्रश्‍न 4 – बीपीएल कार्ड के लिए आय सीमा क्‍या हैं?
जिन लोगों के परिवार की वार्षिक आय यानि सालाना आय 10,000 रूपये या इससे कम हैं तो ऐसे परिवार बीपीएल राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *